जहानाबाद, मई 13 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया में मंगलवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इनका निधन सोमवार को दोपहर बाद करपी में स्थित उनके आवास पर हो गया था। चेतना सत्र के बाद आयोजित सभा में विद्यालय परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षिका अमरावती कुमारी ने कहा कि मीना कुमारी जनवरी 2024 में इस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुई थीं। उन्होंने लगभग छह वर्षों तक इस विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्षों तक उनके साथ कार्य करने का अवसर मुझे भी मिला, जिसमें उन्होंने उन्हें एक मृदुभाषी, कर्मनिष्ठ एवं अनुशासित शिक्षिका के रूप में पाया। उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली ...