बस्ती, मई 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। न्यू पीएचसी हलुआ बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट राम तौल जायसवाल व संविदा फार्मासिस्ट बीआर प्रजापति ने किया। बताया गया कि यहां पर तैनात चिकित्सक अवकाश पर हैं। मेले में कुल 34 मरीज देखे गए। गौर संवाद सूत्र के अनुसार फार्मासिस्टों ने ही मेले की कमान संभाली और मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें दवाएं भी दीं। यहां आने वाले मरीजों की खून की जांच भी नहीं हो रही है। पिछले एक साल से यहां पर कोई एलटी तैनात ही नहीं है। मरीज को जांच के लिए प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ता है। मेले में आए ज्यादातर लोग मौसमी बीमारी से प्रभावित थे। पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार व खांसी की समस्या लेकर लोग अस्प्ताल पहुंच रहे हैं। पीएचसी मुसहा में आयुष के चिकित्सक नफीस खान ने 33 मरीजों का ...