औरैया, जुलाई 1 -- बेला कस्बा निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सुभाष चंद्र पाण्डेय का इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार को कन्नौज के मेहंदी घाट पर बीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बेला निवासी सुभाष चंद्र पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय बीएसएफ की डेल्टा-101 बटालियन में पश्चिम बंगाल सीमा पर तैनात थे। वह 15 जून को अवकाश लेकर घर आए थे। परिजनों के अनुसार 26 जून की रात करीब नौ बजे अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 30 जून की देर रात उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ऊषा पाण्डेय का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में दो पु...