उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। रामनवमी के अवकाश पर भी गुरुवार को निबंधन कार्यालय खुला रहा। महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता की ओर से जारी किए गए पत्र में निबंधन कार्यालय खोलकर रजिस्ट्री सहित अन्य विभागीय कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके अनुपालन में सहायक निरीक्षक निबंधन कंचन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को कार्यालय खोला गया। 26 रजिस्ट्री हुईं। बताया कि मार्च के शेष बचे सभी कार्य दिवस में सभी उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य शाम छह बजे तक होगा। विभागीय वेबसाइट के पब्लिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आनलाइन आवेदन को स्लाट बुक करने का समय भी एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अब स्लाट बुक पांच बजे तक हो सकेगा। इस समय वृद्धि का लाभ भी जनता को होगा। सहायक निरीक्षक निबंधन ने बताया कि दिन भर मे हुई 26 रजिस्ट्री के माध्यम से लगभग 57 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.