मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। अवकाश के बाद भी रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। इनमें फीमेल डॉग की संख्या 7 बताई गई। पकड़े गए सभी आवारा कुत्तों को एबीसी सेंटर भेजा गया। यहां तीन से चार दिनों तक डाक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद वहीं छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा डॉग को लेकर समस्या है वह निगम के कंट्रोल रूम में कॉल कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.