मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। मार्च का महीना आते ही नगर निगम का टैक्स विभाग एक्शन में आ गया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर रोजाना बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अवकाश के बाद भी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में टीम ने कंजरी सराय, गांधी नगर, मुगलपुरा, मकबरा, गुइयां बाग, असालतपुरा, पंडित नगला, करूला, पीरजादा आदि इलाकों में ताबड़तोड़ वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 18 प्रापर्टी को सील किए जाने की कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों द्वारा बकाएदारों को टैक्स जमा करने के लिए समय भी दिया। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया। शनिवार को 55 लााख रुपए की वसूली की गई। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रदीप चौधरी, मंगल सिंह पापड़ा के अलावा प्रवर्तन दल की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.