अलीगढ़, मार्च 26 -- खैर, संवाददाता। मार्च क्लोजिंग के कारण उपनिबंधक कार्यालय अब अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा। कार्यालय समय के अनुसार प्रतिदिन बैनामा सहित अन्य दस्तावेजों की रजिस्ट्री की जाएगी। कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार शासन के निर्देश पर 26 मार्च से 31 मार्च तक उपनिबंधक कार्यालय लगातार खुला रहेगा। इस दौरान 26, 27, 28, 29, 30 व 31 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैनामा सहित अन्य दस्तावेजों का पंजीकरण किया जाएगा। उपनिबंधक कार्यालय के लिपिक अजय अग्रवाल ने बताया कि मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर शासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिनों में भी कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहेगा, ताकि बैनामा सहित अन्य दस्तावेजों की रजिस्ट्री में किसी को परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.