अवकाश के दिन भी शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी, विद्यालयों में हुआ व्यापक पौधरोपण
गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ के तहत जिले के विद्यालयों में रविवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। अवकाश होने के बावजूद बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक विद्यालय परिसरों में पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधे लगाए। बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 18 हजार पौधे, जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 15,900 पौधों का रोपण किया। विद्यालय परिसरों में नीम, पीपल, बरगद सहित पर्यावरण के लिए उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। शिक्षकों ने संकल्प लिया कि पौधारोपण के साथ इन पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे विकसित होकर पर्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.