नैनीताल, मार्च 13 -- नैनीताल। राजस्व संवर्धन एवं जनहित को देखते हुए मार्च माह में शनिवार और रविवार को भी निबंधन कार्यालय रजिस्ट्री के लिए खुले रहेंगे। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में मार्च के द्वितीय शनिवार (14 मार्च), चतुर्थ रविवार (22 मार्च) और पंचम रविवार (29 मार्च) को उप निबंधन कार्यालय में निबंधन कार्य संपादित किया जाएगा। एडीएम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जनपद के सहायक महानिबंधक, समस्त उप निबंधक एवं प्रभारी उप निबंधक को निर्देश दिए हैं कि वह इन अवकाश की तिथियों में कार्यालयों को खुला रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...