फिरोजाबाद, मार्च 31 -- नगर निगम में मंगलवार को अवकाश के दिन भी दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण अधिकारी एवं कर्मचारी दिन भर फाइलों में उलझे रहे। टैक्स के अलावा जल मूल्य कार्यालय में लोग अपना टैक्स जमा कराते देखे गए तो वहीं लेखा विभाग में वर्ष भर के लेन-देन अंतिम रूप दिया। सहायक नगर आयुक्त निहालचंद द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय खोलने के निर्देश दिए ताकि लंबित प्रमाण पत्रों को बनाया जा सके। अवकाश के दिन भी प्रमाण पत्र लेने वालों की लाइन लगी रही। सहायक नगर आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 80 लाभार्थियों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...