पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- संतोष, पिथौरागढ़। प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ में अब रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी आधार नामांकन व आधार सुधार कार्य होगा। डाक अधीक्षक अशोक पाठक का कहना है कि इस पहल से उन नागरिकों को विशेष राहत मिलेगी, जो अपने व्यस्त कार्यदिवसों के चलते सामान्य दिनों में आधार केंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब ऐसे नागरिक अवकाश के दिनों में भी नया आधार बनवाने के साथ-साथ आधार में आवश्यक विवरण अपडेट करा सकेंगे। आधार संबंधी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय में प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ स्थित आधार केंद्र पहुंचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: प्रधान डाकघर में अब रविवार व अवकाश के दिनों में भी आधार सेवाएं मिलेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...