संतकबीरनगर, जून 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अवकाश के दिनों में जनगणना, बीटीसी परीक्षा, टीजीटी परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा, बीएड परीक्षा में ड्यूटी लगाने से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि हद हो गई है शिक्षक कर्मचारी नहीं मशीन हो गए हैं। अवकाश के दिनों में उन्हें एक दिन भी चैन से बैठने नहीं दिया जा रहा है। यही हाल रहा तो प्रदेश के शिक्षक मानसिक रूप से डिप्रेशन का शिकार हो जाएंगे। शिक्षकों को अवकाश के दिनों में अतिरिक्त कार्य लिए जाने के दिनों का अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जाय।शिक्षा यह भी पढ़ें- अवकाश के दिनों में जनगणना व परीक्षाओं में ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षकों में आक्रोश निदेशक माध्यमिक को लिखे पत्र में प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने ...