अवंती बाई लोधी की जयंती पर वीरांगना को किया नमन
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती एवं अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की पुण्यतिथि पर रविवार को भरसवां स्थित अवंती माता मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। अखिल भारतीय युवा संगठन लोधी के तत्वावधान में आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों से उनके सम्मान में गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के त्याग, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके संघर्ष और बलिदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के योगदान को भी याद किया गया। आयोजक एवं जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह लोधी ने अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम में अनीषा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.