अवंतिका देवी गंगा घाट पर बना पैंटून पुल हटना शुरू
बुलंदशहर, मई 25 -- अहार। अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी मंदिर के समीप गंगा नदी पर जनपद बुलंदशहर और अमरोहा की सीमा को जोड़ने वाले पैंटून पुल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल हटने से अब दोनों जनपदों के लोगों, किसानों और श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। यह अस्थायी पुल प्रतिवर्ष बनाया जाता है और गंगा में संभावित बाढ़ व जलस्तर बढ़ने से पहले मई माह में हटा दिया जाता है। यह पुल दोनों जनपदों के बीच आवागमन का प्रमुख साधन माना जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर इसी पुल से होकर एक जनपद से दूसरे जनपद तक पहुंचते हैं। सबसे अधिक लाभ गंगा पार खेती करने वाले किसानों को मिलता है। किसान इसी पुल के माध्यम से अपने खेतों तक पहुंचते हैं तथा फसल, खाद, बीज और कृषि उपकरणों को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.