हल्द्वानी, मार्च 25 -- लालकुआं, संवाददाता। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी, श्री श्याम कृपा परिवार एवं श्री श्याम महिला परिवार की संयुक्त बैठक में श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने पर सहमति बनी। यह भी निर्णय लिया कि मंदिर परिसर में शीघ्र ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता मंदिर कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण खाती और संचालन महामंत्री भुवन पांडे ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बीसी भट्ट, एडवोकेट हरीश नैनवाल, कुंदन सिंह नेगी, देवेंद्र नयाल, जीवन सिंह भंडारी, रघुवीर सिंह रजवार, सभासद धन सिंह बिष्ट, विनय रजवार, राहुल मित्त...