लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, संवाददाता। नगराम क्षेत्र स्थित समेसी कस्बे में राकशवीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले में दंगल आयोजित किया गया। नवमी के अवसर पर आयोजित इस दंगल में दूर-दराज के जनपदों से आए महिला व पुरुष पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। दंगल का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी और समाजसेवी राजेश वर्मा (मुन्ना भइया) ने किया। प्रतियोगिताओं में लखनऊ की महिला पहलवान अवंतिका ने बरेली की रिया को हराकर चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में औरंगाबाद सालेहनगर के मोहित पहलवान ने अयोध्या के नारायण पहलवान को चित कर Rs.दो हजार का इनाम जीता। आयोजक ग्राम प्रधान अशोक कुमार रावत और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अतुल यादव ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.