अल हुदा स्कूल का मना वार्षिक समारोह
हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। अल हुदा पब्लिक हाई स्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 10 के छात्र हाफिज फैजान समद द्वारा पवित्र कुरआन की तिलावत से की गई। इसके बाद बच्चों ने भाषण, नज्म, नाटक एवं एक्शन गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा, नशाखोरी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, बेटियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा एक पिता का मौन संघर्ष जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जमशेदपुर, रामगढ़ एवं हजारीबाग से कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय समिति ने सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।हजारीबाग पी3-वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.