संभल, अगस्त 18 -- विकासखंड असमोली के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दौरान छज्जा गिरने से बालक की मौत और दो बच्चों के घायल होने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

जांच प्रक्रिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। घटना 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृत बालक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। प्रशासन की जांच में सामने आया कि कार्यक्...