अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को सात दिन की पैरोल
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को बीमार पत्नी की देखभाल के लिए सात दिन की कस्टडी पैरोल दे दी है। सिद्दीकी धनशोधन के दो मामलों में न्यायिक हिरासत में है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने सिद्दीकी की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। याचिका में सिद्दकी ने चिकित्सा व मानवीय आधार पर एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत या अभिरक्षा पैरोल देने का अनुरोध किया था। सिद्दीकी ने पीठ को बताया कि उसकी पत्नी को अंडाशय का चौथे चरण का कैंसर है। 10 नवंबर को कीमोथेरेपी का अगला चक्र शुरू होना है। कस्टडी पैरोल के तहत किसी कैदी को सशस्त्र पुलिसकर्मियों की निगरानी में उस स्थान पर ले जाया जाता है, जहां जाने की उसे अनुमति दी जाती है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.