अल नीनो ने बढ़ाई इस देश की मुश्किलें, 115000 से अधिक लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे
कोलंबो, सितम्बर 8 -- अल नीनो का असर दिखने लगा है। बढ़ते तापमान और कम बारिश के कारण श्रीलंका के कई इलाकों में सूखा और गहरा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि द्वीप राष्ट्र में 1 लाख 15 हजार से अधिक लोग पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक अजीत विजेमन्ना के अनुसार अल नीनो की स्थिति विकसित हो रही है और यह मौजूदा मौसम पैटर्न को और प्रभावित कर सकती है। आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) के अनुसार, देश के 25 प्रशासनिक जिलों में से सात जिलों में 1,15,586 लोग अल नीनो से जुड़े मौसम पैटर्न से प्रभावित हुए हैं। केंद्र की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भीषण गर्मी और बारिश की कमी ने कई क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता को गंभीर चुनौती बना दिया है। डीएमसी अधिकारी प्रगीथ दाननसुरिया ने बताया कि फिलहाल 1,15,534 लोग पेयजल संकट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.