नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Mumbai Rain Updates: मुंबई में इस साल मॉनसून ने देरी से दस्तक देने के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि इतिहास के कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच कोलाबा वेधशाला ने रिकॉर्ड 791 मिमी बारिश दर्ज की है, जो कि इसके पूरे जुलाई महीने के जलवायु औसत यानी 768.5 मिमी से भी अधिक है। वहीं, सांताक्रूज वेधशाला ने इस दौरान 879 मिमी बारिश दर्ज की है, जो इसके पूरे महीने के औसत 919.9 मिमी के बेहद करीब है। यह मूसलाधार बारिश ऐसे समय में हो रही है जब देश अभी भी अल नीनो (El Nino) के प्रभाव से जूझ रहा है। अल नीनो के कारण प्रशांत महासागर की सतह असामान्य रूप से गर्म हो जाती है, जिससे अक्सर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में देरी होती है। हालांकि मुंबई में मॉनसून सामान्य से लगभग दो सप्त...