अल नीनो के प्रभाव से निपटने को लेकर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
बोकारो, जुलाई 7 -- पेटरवार। बदलते जलवायु परिदृश्य और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच किसानों को जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) पेटरवार के प्रांगण में मंगलवार को जागरूकता अभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "कृषि तकनीकों के माध्यम से अल नीनो के प्रभावों का प्रबंधन" रहा। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 50 से अधिक प्रगतिशील महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लेकर वैज्ञानिकों से आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि अल नीनो के कारण मानसून की अनिश्चितता और कम वर्षा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित होता है। ऐसे में किसानों को पारंपरिक खेती के तरीकों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.