नई दिल्ली, जनवरी 29 -- ईरान पर यूरोपीय संघ बड़ा ऐक्शन लेने जा रहा है। संघ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर हुए क्रूर दमन के दौरान 6,373 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए। बता दें कि इस फैसले के लिए यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों की सर्वसम्मति आवश्यक होगी। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो रिवोल्यूशनरी गार्ड को अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट और हमास जैसे आतंकी संगठनों की श्रेणी में आ जाएगा। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में काजा कल्लास ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी की तरह काम करता है, तो उसके साथ आतंकवादी की तरह ही व्यवहार किया जाना चाहिए। एस्टोनिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.