पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। स्पिकमैके की ओर से आयोजित सितार वादन कार्यक्रम चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। हरियाणा पंचकूला से पधारे विश्वविख्यात सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा ने गायत्री मंत्र के सुरों के माध्यम से छात्रों को शास्त्रीय संगीत के विषय में बताया। इसके बाद पंडित जी ने अल्हैया बिलावल राग प्रस्तुत किया। तबला वादक पंडित जयदेव की थाप से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। छात्रों ने पंडित जी से सितार से संबंधित कई प्रश्न भी किया, जिनका बहुत सरल भाव से उत्तर दिया। अंत में विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने उपस्थित कलाकारों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। यह भी पढ़ें- पंडित कुमार मार्दुर ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति से किया म...