शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- अल्हागंज। नगर स्थित परिवहन विभाग का बस स्टेशन बदहाल स्थिति में है। यहां न बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा। परिसर में गंदगी का अंबार लगा है, जबकि जर्जर भवन और कबाड़ वाहनों के बीच यात्रियों को खड़ा होकर इंतजार करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के बावजूद बस स्टेशन उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। भिंड-लिपुलेख मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी घोषित किए जाने के बाद यह मार्ग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता बन गया है, लेकिन अल्हागंज बस स्टेशन की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बसें परिसर के अंदर नहीं आ रहीं, जिससे यात्रियों को हाइवे किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके...