शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- अल्हागंज। अल्हागंज क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत गहराती जा रही है। कई दिनों से क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता प्रभावित है, जिससे वाहन स्वामियों और डीजल आधारित छोटे कारखानों पर असर पड़ रहा है। कहीं पेट्रोल नहीं है तो कहीं डीजल खत्म है, जबकि कुछ पंपों पर दोनों ही ईंधन का स्टॉक शून्य हो चुका है। शनिवार को हुल्लापुर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल न मिलने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एक दिन पहले डीजल की खेप पहुंची थी, लेकिन जानकारी मिलते ही भीड़ उमड़ने से कुछ ही घंटों में स्टॉक समाप्त हो गया। क्षेत्र में कुल तीन पेट्रोल पंप संचालित हैं। गोरा गांव के सामने हाईवे स्थित पंप पर आपूर्ति जारी है, जबकि भरतोली मोड़ के पास स्थित पंप पर सीमित मात्रा में ईंधन मिल रहा है। फिलहाल दो-तीन दिन तक आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.