शाहजहांपुर, मार्च 15 -- मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से अल्हागंज एलपीजी गोदाम पर सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी हैं। बारिश के बीच भी उपभोक्ताओं का धैर्य बनाकर सुबह पांच बजे से ही लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता और वे निराश होकर लौट जाते हैं। बारिश के दौरान भी लगभग 500 लोग लाइन में खड़े रहे। वहीं देहात क्षेत्र में एलपीजी की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है और अब बुकिंग 45 दिन बाद ही हो सकेगी। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की उपलब्धता और भी कम हो गई है। पेट्रोलियम डीलरों का कहना है कि वैश्विक युद्ध और घरेलू आपूर्ति की कमी के चलते स्थिति तनावपूर्ण है। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.