शाहजहांपुर, जून 8 -- अल्हागंज। एनएच-730सी पर स्थित अल्हागंज बस स्टैंड बदहाली, गंदगी और अतिक्रमण का शिकार होकर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों और दूसरे राज्यों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बना बस स्टैंड अब बस संचालन के बजाय कबाड़ वाहनों की पार्किंग और झाड़ियों का ठिकाना बनकर रह गया है। बस स्टैंड परिसर से बसों का संचालन लगभग बंद है। यात्री हाईवे किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। कई बार बस चालक सड़क पर ही यात्रियों को चढ़ाने-उतारने लगते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं。 यह भी पढ़ें- शहर की मुख्य सड़को पर अतिक्रमण से आवागमन प्रभावितबस स्टैंड की जर्जर स्थिति बस स्टैंड भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है। दीवारों का प्लास्...