नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने दशकों तक अपनी एक्टिंग स्किल्स को तराशा है और जब जाकर वह उस मुकाम पर पहुंचे जहां आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है। पुष्पा और पुष्पा-2 जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके अल्लू अर्जुन के लिए एक वक्त था जब वह बॉलीवुड की फिल्में देखकर और बाकी हर छोटी-बड़ी जगह पर चीजों और सिचुएशन्स को ऑब्जर्व करके अभिनय सीखा करते थे। अल्लू अर्जुन जब एक एक्टिंग स्कूल में सिखा रहे थे तब उन्होंने ऐसा ही एक किस्सा सुनाया था कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से एक कमाल की स्किल सीखी थी, जिसे वो अपने काम में आज भी इस्तेमाल करते हैं।जब अल्लू अर्जुन को सैफ से मिली सीख अल्लू अर्जुन ने बहुत साल पहले एक जगह एक्टिंग क्लासेज लेने के दौरान बताया कि कैसे कई एक्टर्स को अपना सीन कट टू कट करने की आदत होती है...