नई दिल्ली, मार्च 11 -- एटली के डायरेक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन और दीपिका की पैन इंडिया फिल्म AA22 खास होने वाली है। फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 7 अप्रैल रात 11:59 पर फिल्म के टाइटल का एलान करने की अनाउंसमेंट की थी। अब एटली एक और सरप्राइज देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक AA22 के टाइटल की झलक को प्रेजेंट करने के लिए खुद शाहरुख खान मौजूद रहेंगे। इस इवेंट में वर्चुअली अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर एटली के शामिल होने की खबर है।शाहरुख खान दोस्ती के लिए करेंगे ये काम? फिल्म AA22 की तरफ ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए इससे शाहरुख खान के साथ जोड़े जाने की प्रमोशनल एक्टिविट मानी जा रही है। इसके अलावा शाहरुख और एटली फिल्म जवान के बाद से अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। अल्लू अर्जुन क...