काशीपुर, मई 23 -- काशीपुर l जल्द ही क्षेत्र के अल्ली खाँ चौक पर 135 फीट तिरंगा लहराएगा l मेयर दीपक बाली ने तिरंगा स्थापना कार्य का शिलान्यास किया l शुक्रवार की शाम मेयर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 25 स्थित अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की स्थापना का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और "भारत माता की जय" व पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने देखा त्रिशूल चौककार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में पहुंचे महापौर दीपक बाली का क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि "सनातन मेरा धर्म है और विकास मेरा शौक।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर...