फतेहपुर, जुलाई 13 -- खागा। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी से ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से जड़े जमा चुके झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को एसीएमओ डॉ. पी.के. सिंह और सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सबसे पहले अल्लीपुर भादर गांव में छापेमारी की। यहां एक क्लीनिक के संचालक संजीत कुमार से जब टीम ने वैध दस्तावेज, डिग्री और विभाग की एनओसी मांगी, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। इस पर अधिकारियों ने क्लीनिक को तुरंत सीज कर दिया। कार्रवाई की जानकारी पर अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे लोगों में खलबली मच गई। जांच टीम नौबस्ता रोड स्थित कुंभीपुर मोड़ पहुंची, तो वहां स्थिति भांपकर एक क्लीनिक का संचालक दुकान बंद कर भाग निकला। वहीं, बगल में चल रहे एक अन्य क्लीनिक के संचालक को ...