बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- अल्लाह के लिए खास इबादत है 'रोजा' रोजा से रोजेदारों को नसीब होती है जन्नत यह एक ढाल की तरह रोजेदारों को बचाती है शैतान से चंडी, एक संवाददाता। जिला में हजारों रोजेदार रोजाना रोजा रख रहे हैं। यह रोजा अल्लाह के लिए खास इबादत है। इससे रोजेदारों को जन्नत नसीब होती है। यह एक ढाल की तरह है, जो रोजेदारों को शैतान से बचाती है। रोजे की फजीलत के बारे में बताते हुए चंडी के भगवानपुर मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद अमन जहानाबादी ने बताया हजरत सहल (बिन सआद सआदी) रजी अल्लाहु अन्हु से रवायत है कि नवजुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: जन्नत के दरवाजों में से एक खास दरवाजा है, जिसे 'बाब अल रय्यान' कहा जाता है। इस दरवाजे से कयामत के दिन सिर्फ रोजेदारों का दाखिला होगा। रोजेदारों के अलावा कोई दूसरा इस दरवाजे से दाखिल नहीं हो सकेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.