नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- पाकिस्तान के सैन्य चीफ फील्ड मार्शल आसिम आसिम मुनीर की तरफ से भड़काऊ बयानबाजियों का दौर थम नहीं रहा है। मुनीर ने एक बार फिर जहर उगला है जहां उन्होंने मुस्लिम देशों से 'अल्लाह के दुश्मनों' के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। दरअसल आसिम मुनीर इन दिनों अफ्रीकी और अरब देशों के दौरे पर हैं। इस क्रम में वह बीते सप्ताह अफ्रीकी देश लीबिया पहुंचे थे जहां उन्होंने इस तरह की टिप्पणियां की हैं। आसिम मुनीर के लीबिया में दिए गए एक भाषण का हिस्सा सामने आया है। अंग्रेजी में दिए गए इस भाषण में, मुनीर ने मुस्लिम देशों के बीच धार्मिक एकजुटता का आह्वान किया। मुनीर ने आगे कहा कि मुस्लिम देश दर्द में हैं। उन्होंने कहा, "अगर हम दुनिया को देखें, तो हम पाते हैं कि मुस्लिम दुनिया बहुत मुश्किल और दर्द में है। पिछले 20 सालों में सात या आठ शान...