सीवान, फरवरी 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। रमज़ान का पाक महीना सब्र, इबादत और नेकियों की राह पर चलने का संदेश देता है। इसी मुकद्दस महीने में हुसैनगंज प्रखंड के खरसंडा निवासी छह वर्षीय हमदान आसिम (पिता मो रिजवान आसिम नदवी) और जमालहाता निवासी आठ वर्षीय तमीम इकबाल (पिता खालिद इकबाल) ने रोज़ा रखकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखना आसान नहीं होता, लेकिन दोनों नन्हे रोजेदारों ने पूरे दिन बिना पानी पिए और बिना कुछ खाए रोज़ा पूरा कर अपनी मजबूत आस्था और हौसले का परिचय दिया। इतना ही नहीं, हमदान आसिम ने बाकायदा बीस रकात तरावीह भी पढ़ी। परिजनों ने बताया कि बच्चों ने खुद ही अल्लाह की इबादत और रमज़ान की बरकत पाने के लिए रोज़ा रखने की इच्छा जताई थी। परिवार के सदस्यों ने उनका मनोबल बढ़ाया और इफ्तार के समय पूरे परिवार ने मिलकर दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.