अल्लामा इरफ़ान रूमानी की 10वीं पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठी और मुशायरे का आयोजन
बिजनौर, जुलाई 9 -- सुप्रसिद्ध शायर और अदबी शख्सियत अल्लामा इरफ़ान रूमानी की 10वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को स्थानीय 'गुलिस्तान-ए-शाहिद' में कौमी इत्तेहाद ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक संगोष्ठी और शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़िज़ नगीनवी की तिलावते-कुरान से हुआ। अध्यक्षता प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. दाऊद मुल्तानी ने की, जबकि संचालन बहाउद्दीन बहार शम्सी ने किया。
सम्मान साहित्यिक गोष्ठी के पहले चरण में उर्दू अदब और शायरी में दीर्घकालिक योगदान के लिए वयोवृद्ध शायर शकील अहमद खां 'शकील' बिजनौरी को इस वर्ष के 'अल्लामा इरफ़ान रूमानी सम्मान' से अलंकृत किया गया। ट्रस्ट की ओर से उन्हें शॉल, सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इसके बाद तय्यब आज़ाद शेरकोटी ने शमा रोशन कर मुशायरे का आगाज किया।
कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.