प्रयागराज, मार्च 19 -- बाक्शी बांध उपकेंद्र से संबंधित एसपी मालवीय फीडर क्षेत्र में पुराने तारों को बदलने का कार्य होगा। इसके कारण शुक्रवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बक्शी खुर्द, बक्शी कला, कच्ची सड़क, पक्की सड़क, नागवासुकि रोड, बाघम्बरी गद्दी, खजूर लाइन, शिवाजी नगर समेत आसपास के मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...