अल्लापुर में बिजली विभाग ने की छापामारी, दो पर मुकदमा
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अल्लापुर में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। इस संबंध में विद्युत चोरी निरोधक थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपखंड अधिकारी फोर्ट रोड अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन में अवर अभियंता राघवेन्द्र प्रताप यादव टीम के साथ सुबह करीब 10:40 बजे पुरा दलेल, अल्लापुर स्थित एक परिसर में जांच करने पहुंचे। यहां उपभोक्ता राजेश्वरी के कनेक्शन की जांच के दौरान पाया गया कि मीटर की इनकमिंग केबल काटकर करीब दो किलोवाट बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था। इसी तरह बाघंबरी पोस्ट ऑफिस गली में गुड्डू के मकान में तीन किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.