प्रयागराज, मार्च 8 -- अल्लापुर उपकेंद्र में घुसकर कुछ लोगों ने एक बिजलीकर्मी को पीट दिया। जार्जटाउन पुलिस ने इस मामले में रविवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अल्लापुर उपकेंद्र में ओम प्रकाश त्रिपाठी टीजी टू पद पर कार्यरत हैं। एफआईआर के मुताबिक शनिवार शाम पौने पांच बजे रामानंद नगर निवासी जय प्रकाश पांडेय अपने साथी के साथ एक गाड़ी से पहुंचे। उसे गाली दी और और पीटने लगे। धमकी देकर आरोपित भाग निकले। जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.