अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा बरामद
रांची, जुलाई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन 'नारकोस' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन पर अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 30 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे आरपीएफ पोस्ट मुरी की एस्कॉर्ट पार्टी के प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने ट्रेन के एस-4 कोच के शौचालय के समीप दो संदिग्ध लावारिस बैग पड़े होने की सूचना आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची को दी। ट्रेन के सुबह लगभग 7 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने कोच की घेराबंदी कर जांच शुरू की। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद बैगों का कोई दावेदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.