अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोडा़। दन्या थाना क्षेत्र से लापता एक किशोरी को पुलिस ने पांच घंटे के भीतर तलाश लिया। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसओ दिनेश नाथ महंत और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पांच घंटे के भीतर किशोरी को खैरना के पास से बरामद कर लिया। किशोरी को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.