अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- भिकियासैण। पटवारी क्षेत्र बौली के दयौना में अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी उड़ा ली। साथ ही पास की दो दुकानों के ताले भी चटका दिए। लोगों ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रधान अंजली नेगी ने बताया कि चोरों ने माता मंदिर दयौना में धावा बोल दिया। यहां रखे दानपात्र को निशाना बनाते हुए अंदर रखी 35 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद भी चोर उत्पात मचाते रहे। पास में ही कुबेर सिंह और राजेंद्र सिंह के दुकानों के ताले भी तोड़ दिए। हालांकि चोर यहां से चोरी करने में सफल नहीं हो सके। बताया कि चोरी की घटना का पता लोगों को शुक्रवार सुबह चला। बताया कि चोरी की वारदात के बाद लोगों में डर का माहौल है। ग्राम प्रधान अंजली नेगी ने मंदिर में चोरी और दुकानों के ताला तोड़ने की...