अल्मोड़ा, मार्च 6 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के अधीन आने वाले छात्रावासों के जर्जर भवनों का जल्द सुधारीकरण होगा। इसके लिए एसएसजे प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। सोबन सिंह जीना परिसर के अधीन कुर्मांचल और शैलजा छात्रावासों के भवनों की हालत खस्ता है। इससे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में कुर्मांचल में 50 तो शैलजा छात्रावास में 100 छात्र-छात्राएं हैं। लेकिन भवनों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। बारिश में छत का टपकना आम हो गया है। लंबे समय से इन छात्रावासों की छतों का सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। जर्जर भवनों से छात्र-छात्राओं को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.