अल्मोड़ा, मार्च 6 -- अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस बार घुरसों गांव से लगा जंगल आग की लपटों की चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम सूचना मिली कि घुरसों गांव से लगा हुआ जंगल आग की चपेट में आ गया है। इस पर अग्निशमन की टीम मौके को रवाना हुई। जब तक टीम पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकलकर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पानी की बौछारों से भी आग नहीं बुझी तो टीम पेड़ों की टहनियों को लेकर आग बुझाने में जुट गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...