अल्मोड़ा, जुलाई 13 -- अल्मोड़ा। संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निशुल्क ट्रेन यात्रा के तहत रविवार रात अल्मोड़ा से 40 चयनित श्रद्धालुओं का दल देहरादून के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। अल्मोड़ा रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट और सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अल्मोड़ा से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों से आए 40-40 श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके बाद हर्रावाला देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों से पवित्र जल कलश भी सोमनाथ धाम भ...