बागेश्वर, मई 21 -- देवेंद्र, बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर उद्योग को बचाने तथा कर्मचारियों के हित में तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से 25 फरवरी 2026 को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उद्योग दोबारा खुला, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। उद्योग की स्थिति सुधारने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...