अल्मोड़ा, मई 24 -- देवेंद्र पांडे, अल्मोड़ा। जिले के छह केंद्रों में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा हुई। पहली पाली में 873 तो दूसरी पाली में 868 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूपीएससी सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से शुरू हुई और 11 बजे तक चली। इसमें कुल 1396 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 873 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 523 परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। दूसरी पाली की परीक्षा ढाई से साढ़े चार बजे तक चली। इसमें 1396 में से 868 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 528 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- UPSC Prelims 2026: यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की डीए...