अल्मोड़ा, मार्च 11 -- उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 6157 में से 6097 ने परीक्षा दी। सीईओ एचआर कोहली व डीईओ बेसिक शिक्षा रवि मेहता के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी मनान, जीआईसी दड़मिया, इंटर कॉलेज बासोट, जीजीआईसी भिकियासैंण, जीआईसी नौला, जीजीआईसी सोमेश्वर व स्याल्दे का निरीक्षण किया। नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...