अल्मोड़ा, मार्च 14 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में शनिवार को हुई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 5357 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 5313 छात्रों ने परीक्षा दी। जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी में 5279 में से 5236 और इंटर गृहविज्ञान में 78 में से 77 ने परीक्षा दी। सीईओ एचआर कोहली, डीईओ प्रारम्भिक रवि मेहता, प्राचार्य डायट एलएम पांडे के नेतृत्व में टीमों ने कई जगह निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...