अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- जिले के 111 केंद्रों में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुल 3041 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 3008 ने परीक्षा दी। वहीं, 33 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 1976 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 1978 ने परीक्षा दी और 18 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट गणित में 815 में से 807, मनोविज्ञान में 78 में से 75, शिक्षाशास्त्र में 144 में से 140, कृषि वनस्पति विज्ञान भाग-1 में सभी 15 और कृषि अर्थशास्त्र भाग-2 में सभी 13 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...